0 सपा की बगावत का लाभ उठाने के लिए बसपा भी सक्रिय
0 बसपा की ओर से खरिदवाया गया रूपम गौतम का पर्चा
cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की स्थितियां अंतिम क्षण आते-आते रोमांचक बन गई हैं। सपा की अधिकृत प्रत्याशी के अलावा पार्टी के दो और लोगों को मिलाकर तीन लोगों ने पर्चें खरीदें हैं। इसके चलते अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
पिछले चार दिनों से सपा की घोषित प्रत्याशिता बदले जाने की चर्चाओं से सनसनी का माहौल बना हुआ है। लेकिन आज नामांकन शुरू होने की पूर्व संध्या तक इस तरह का कोई बदलाव नही हुआ। बावजूद इसके नम्रता तिवारी और इच्छाराजे ने दो-दो नामांकन प्रपत्र आज खरीद लिए। इनके अलावा बसपा की रूपम गौतम पत्नी श्रवण कुमार ने भी पर्चा खरीदा है। एक दिन पहले तक सपा की अधिकृत प्रत्याशी फरहा नाज के निर्विरोध निर्वाचन तक की अटकलें लगाई जाने लगी थी। लेकिन आज ताबड़तोड़ तीन पर्चे उनके खिलाफ खरीद लिए जाने से मुकाबले के आसार बढ़ गये हैं। फरहा नाज के खेमे में इसे लेकर धुकधुकी का माहौल है।
उधर समाजवादी पार्टी के बुंदेलखंड में चुनाव प्रभारी गरौठा के विधायक दीपनारायण सहित प्रमुख नेताओं की ओर से अंदरखाने विष्णुपाल सिंह नन्नू राजा और सुदामा दीक्षित को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर इन नेताओं का मानना है कि नामांकन के बाद भी सपा हाईकमान जिले की स्थिति को देखते हुए प्रत्याशिता में बदलाव कर सकता है। इस भरोसे वे समझौता करने को तैयार नही हो रहे।
उधर बसपा की सदस्य संख्या सीमित होते हुए भी रूपम की उम्मीदवारी के पीछे भी सपा की आंतरिक उथल-पुथल को देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि अगर पार्टी के बागी प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए तो वे फरहा नाज को नीचा दिखाने के लिए रूपम का सहयोग कर सकते हैं। फरहा नाज का खेमा इस आशंका को लेकर काफी चैकस है।
इसी बीच प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इस बार एक से अधिक प्रत्याशी होने पर मतदाताओं को वरीयता के आधार पर मतदान करने का विकल्प दिया गया है। इससे भी चुनाव के समीकरण बदल जाने के आसार हैं।

Leave a comment