31orai02उरई। कलैक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी कमलेश उदैनिया 38 वर्ष की लंबी सेवा के बाद आज रिटायर हो गये। जिलाधिकारी रामगणेश, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, उपजिलाधिकारी सदर डाॅ. एबी सिंह और कलैक्ट्रेट के सभी सहयोगी कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनकी सेवाओं की सराहना की।
कमलेश उदैनिया की गिनती शुरू से ही कर्मठ, लगनशील और ईमानदार कर्मचारी की रही है। उन्होंने लंबे सेवाकाल में कई पटल देखे और हर दायित्व को इस तरह से निभाया कि अधिकारियों से लेकर आम लोग तक उनके मुरीद रहे। जिलाधिकारी रामगणेश ने कमलेश उदैनिया की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दायित्व निर्वाह के मामले में प्रतिमान स्थापित किये हैं। जो अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हैं। उन्हें खुद भी सच्चा संतोष हासिल होता है और लोगों की अपार सद्भावनाएं भी उनसे जुड़ जाती हैं। इस मामले में कमलेश उदैनिया का उदाहरण बताते हुए अन्य कर्मचारियों से उन्होंने उनकी कार्यशैली से प्रेेरणा लेने की अपील की।
विदाई के अवसर पर कमलेश उदैनिया भी भावुक नजर आये। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों का जो स्नेह व सहयोग उन्हें मिला उसे वे जीवन भर अमूल्य थाती के रूप में अपनी स्मृतियों में संजोये रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे सरकारी सेवा से निवृत्त हुए हैं लेकिन समाज सेवा से नही। सेवा निवृत्ति के बाद अपने अनुभव और जानकारियों का लाभ वे वंचित लोगों को न्याय व अधिकार दिलाने के लिए देंगे।

Leave a comment

Recent posts