उरई। गरीबी, लाचारी में जीवन यापन करने वाले पीडि़तों की मदद के लिये बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी हर संभव सहयोग करने में तत्पर रहेगी। साथ ही ऐसे लोगों को चिन्हित तक उनकी मदद की जायेगी। उक्त बात आज रविवार को मोहल्ला लहरिया पुरवा में डूडा कालोनी में दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल के संयुक्त प्रयास से गरीब परिवारों की 45 महिलाओं को कम्बल व आटा की बोरियां वितरित करते हुये बजरंग दल प्रमुख अखिलेश डीहा ने कही।
उन्होंने कहा कि गरीबी हर जाति वर्ग में होती है लेकिन ऐसे लोगों को मिलने वाली प्रशासनिक मदद नाकाफी रहती है और जो वास्तविक गरीब होते हैं उन्हें वह मदद नहीं मिल पाती है जिसके वह हकदार होते हैं लेकिन अब ऐसे लोगों की मदद के लिये बजरंग दल व दुर्गावाहिनी संयुक्त रूप से मदद करने को आगे आया है। सर्दी के मौसम में बजरंग दल के कार्यकर्ता रात्रि में नगर भ्रमण कर जो व्यक्ति सदीज़् से बेहाल मिलता है उसे कंबल ओढ़ाकर सर्दी से बचाने के काम में जुटे हुये हैं। पीडि़त मानवता की सेवा के कार्य भविष्य में भी चलते रहेंगे। इस अवसर पर जुबेदा, अनीसा, अजीजन, बेबी, सितारा, सुनीता, पूनम, सुमन, प्रेमलता, बबिता, किशोरी, तारावती, ममता, प्रभा, लीला, सोमवती सहित 45 गरीब महिलाओं को कम्बल व आटा की बोरियां वितरित की गयी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ ही दल के नगर प्रमुख आशू यादव उपस्थित रहे।
शोभा सिंह लड़ेगी महिलाओं के उत्पीडऩ की लड़ाई
उरई। विश्व हिन्दू परिषद के अनुमोदन उपरांत बजरंग दल नगर प्रमुख आशू यादव की पहल पर शोभा सिंह को नगर दुगाज़् वाहिनी का प्रमुख बनाते हुये नगर की 51 सदस्यीय कायज़्कारिणी घोषित की गयी। अब पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये नगर दुगाज़् वाहिनी प्रमुख शोभा सिंह कायज़् करेगी। कायज़्क्रम में निणज़्य लिया गया कि आने वाले समय में जनपद स्तर पर दुगाज़् वाहिनी का गठन किया जायेगा ताकि पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाया जा सके।






Leave a comment