11 से 16 तक चलेगा धम्मदीक्षा समारोह
विदेशों से भी बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्छूओं का होगा जमावड़ा
अंजली शाक्य के संगीत में धम्मदेशना व दिनेश पटेल का जादू छांटेगा अंधविश्वास की काई
नव निमाज़्ण प्रबुद्ध भारत धम्म मिशन के तहत पिछले वषज़् की भांति इस वषज़् भी जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में प्रबुद्ध भारत कॉफ्रेस एवं धम्मदीक्षा समारोह का आयोजन 11 फरवरी से होने जा रहा है जो 16 फरवरी तक चलेगा। जिसमें देश विदेश के बौद्धजीवियों के साथ ही देश जानी मानी हस्ती कुमारी अंजली शाक्य संगीतमय बुद्ध धम्मदेशना से लोगों का ज्ञानवधज़्न करेंगी। वहीं पर समाज में फैली अंधविश्वास की काई को प्रख्यात जादूगर दिनेश पटेल द्वारा अपने कमाल से ध्वस्त किया जायेगा।
कल्याणकारी पंचशील बुद्ध बिहार जालौन रोड पंचशील नगर उरई में होने जा रहा प्रबुद्ध भारत कॉफ्रेंस एवं धम्मदीक्षा समारोह के संयोजक भंते शिखानंद ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता पूवज़् भदन्त सदानंद महाथेरो धम्म भूमि केलझर संघानुशासक आल इंडिया भिक्षु जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूवज़् भदन्त पंचातिस्स महाथेरा श्रीलंका भाग लेगे। जबकि विशिष्ट वक्ता के रूप में पूज्य भदन्त आनंददेव महाथेरो कुकरगांव जालौन, बुद्धशरण महाथेरो फिरोजाबाद, भिक्षु विनय कीतिज़् थेरा इटावा, भिक्षु पंचसार थेरो लखनऊ, भिक्षु धम्मसारथी थेरो नागपुर,भिक्षु आर आनंद थेरो, वधाज़्, भंते बुद्ध सागर गाजियाबाद, भंते सदातिस्य ग्वालियर, भंते बिहार, भंते धम्मवीर नागपुर, प्रो. एमएल कासारे वधाज़् महाराष्ट्र, प्रो.सीएस म्हस्के नागपुर, डा. एमएस विमल छतरपुर लाकालेज, सुजित बोधि वधाज़्, एडवोकेट सुरेश राव अध्यक्ष बहुजन आंदोलन, उत्तम बौद्ध नालंदा विश्वविद्यालय बिहार, अपने विचार रखेगे। संयोजक शिखानंद ने बताया कि धम्मदीक्षा समारोह में कुमारी अंजली शाक्य द्वारा संगीतमय बुद्ध धम्मदेशना प्रस्तुत किया जायेगा। प्रख्यात जादूगर देवा वोदी (दिनेश पटेल) द्वारा अंधविश्वास और बौद्ध धमज़् पर जादूई कायज़्क्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होंने बताया कि धम्मदीक्षा समारोह समिति के व्यवस्था प्रमुख पूवज़्मंत्री चैनसुख भारती बनाये गये है। जिनके साथ भिक्षु इंद्रश्री एवं भंते धम्मदूत और भंते कारूणिक व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।






Leave a comment