उरई। उप जिलाधिकारी सदर ने राजस्व सर्किल वार शीत कालीन भ्रमण का अपना कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसमें राजस्व अभिलेखों के अलावा सोशल सेक्टर के कार्यों का सत्यापन किया जायेगा।
उप जिलाधिकारी सदर डाॅ. एवी सिंह 6 जनवरी को कोटरा राजस्व सर्किल, 8 जनवरी को ऐर राजस्व सर्किल और 10 जनवरी को उरई राजस्व सर्किल के ग्रामों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से संबंधित गांवों की चैपाल में उपस्थित रहने के लिए कहा है।






Leave a comment