06orai110 आठ उपाध्यक्ष व पश्चीस सचिव बनाये गये
कोंच-उरई। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी ने बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की आज घोषणा कर दी है। घोषित कमेटी के कद के भीमकाय होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें जहां आठ उपाध्यक्ष बनाये गये हैं वहीं सचिव पद अफरात में पच्चीस लोगों को बांटा गया है।
गुफरान अहमद ने अपने आवास पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में बताया कि जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव के अनुमोदन के बाद यह कमेटी जारी की जा रही है। महासचिव अमरसिंह यादव, उपाध्यक्ष गौरी चबोर, शमसुद्दीन मंसूरी, रामानंद कुशवाहा, बंटी गिरवासिया, गुफरान आजम मुन्नू, महेन्द्र यादव लला, दीपेन्द्र गुर्जर दीपू, नासिर बोस, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल बाबूजी, प्रवक्ता लालसिंह यादव, मीडिया प्रभारी रेहान सिद्दीकी, सचिव सईद अहमद खन्ना, भोलानाथ झा, नाजिर लाला मिस्त्री, कन्हैया झा, अरविंद कौशल, राघवेन्द्र सोनी, पवन खिलाड़ी, अनिल अग्रवाल, अवनेश कुशवाहा, वारिस राईन, ब्रजलाल लाक्षकार, भारतसिंह यादव, भारतसिंह निरंजन, कन्हैयालाल वर्मा, नियातुल कुरैशी, हरीमोहन रजक, जाकिर राईन, रामप्रताप गुर्जर, संजीव सोनी, रोहित राठौर, माजाउल्लाखां गौरी, अलि यादव, अहमद कुरैशी, इस्लाम बाबा, विवेक तिवारी बनाये गये हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में साबिर काजी, काजू यादव, विजय कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, केशव यादव, बल्लन बजरिया, शिवम बजाज, अमित रजक, छोटेराजा, अशोक गुर्जर, साहिल मंसूरी, गौरव सोनी, खतीफ प्रधान, अनुराग गुप्ता, राजेन्द्र चैरसिया, राहित बरार, अरविंद यादव महाते, अशरफ काजी, राघवेन्द्रप्रताप निरंजन, शफीक राईन, नदीम अहमद, अखिलेश राठौर को बनाया गया है। उन्होंने लई कार्यकारिणी को बधाई देते हुये कहा कि जरूरतमंदों की मदद और पार्टी की नीतियों को आगे बढाते हुये वे पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

Leave a comment

Recent posts