परासन घाट पर गोली चलने से दो की मौत की खबर, प्रशासन ने नहीं की पुष्टि

उरई। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार कालपी थाना क्षेत्र के परासन मौरंग घाट पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में घायल दो लोगों की इलाज के लिये रीजेन्सी कानपुर में ले जाते समय मौत हो गयी। जिससे पूरे प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है।
न्यायालय की रोक के बावजूद राम नाम की लूट की तर्ज पर बिना रायल्टी दिये हो रहे मौरंग खनन के कारण जिले में रोजाना घाटों पर खूनी संग्राम हो रहा है। फिर भी प्रशासन नहीं चेत रहा है। कुछ दिन पहले ही डकोर थाने के सिमिरिया घाट पर मौरंग की लूट मार में गोली चली थी जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया था। इसमें एक राइफल भी लूट ली गयी थी जो बाद में पुलिस के कब्जे में पहुंच गयी थी। फिर भी प्रशासन नहीं चेता। आज मौरंग के खूनी संग्राम की बंदूकेें परासन घाट की ओर मुड़ गयीं। अभी पूरा विवरण ज्ञात नहीं हो सका है। मरने वालों में एक करमेर का निवासी बताया गया है। उक्त गोली चालन से अवैध खनन की पोल खुलने के कारण प्रशासन में हड़कम्प की स्थिति है। जिसकी वजह से अधिकारी न तो घटना की पुष्टि कर रहे हैं और न ही इन्कार।

Leave a comment

Recent posts