cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgकोंच-उरई। पहाड़गांव से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुमन निरंजन के ससुर की विषाक्त पदार्थ खाने से आज असामयिक मृत्यु हो गयी।
नहर रोड पर बन रहे नये मकान में रह रहे सुमन निरंजन के ससुर और देवेंद निरंजन के पिता गुरुदयाल सिंह निरंजन ने आज सायं 4 बजे कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें पहले स्थानीय जैन हाॅस्पिटल में ले गये। जहां से उनको मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। जब उन्हें झांसी ले जाया जा रहा था उसी समय रास्ते में उन्होंने मोंठ के पास दम तोड़ दिया। उनके द्वारा विषाक्त खाने के कारण का पता नही चला है।

Leave a comment

Recent posts