cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। जिले में दूरसंचार सेवाएं विभागीय व्यवस्था चरमरा जाने की वजह से पिछले दो महीने से बुरी तरह लड़खड़ाई हुई हैं जिससे लोग परेशान हैं। जिला दूर संचार प्रबंधक सुधार करने का प्रयास करना तो दूर शिकायत करने पर कोई समस्या होने से ही साफ मुकर जाते हैं। जिससे गड़बड़ स्थिति का कारण तक मालूम नही हो रहा है।
जिले में दूर संचार सेवाएं आये दिन ठप्प हो जाती हैं। जिससे लोगों के जरूरी काम बिगड़ रहे हैं। कुछ वर्षों में आॅन लाइन काम जरूरत से ज्यादा बढ़ गये हैं लेकिन इससे लोगों को सहूलियत होने की बजाय उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। नेट कोई दिन ऐसा नही है जिस दिन बीमार न हो इस कारण मेल सहित कोई नेट सेवा कार्यशील नही रह जाती। लोगों ने कई बार जिला दूरसंचार प्रबंधक से व्यवधान का कारण और समस्या कब तक दूर होगी इस बारे में जानना चाहा तो उनका मोबाइल नंबर ही उनके दफ्तर से उपलब्ध नही कराया जाता। अगर किसी ने मोबाइल नंबर ले भी लिया तो बात होने पर टीडीएम साहब फरमाते है कि हमारी व्यवस्था तो ठीक है आप ही के यहां कोई खराबी होगी। टीडीएम के इस रटे रटाऐ जबाव से उपभोक्ता ऊब चुके हैं। लोग संचार मंत्री को ज्ञापन भेजकर उनकी करतूत से अवगत कराने पर विचार कर रहे हैं।

Leave a comment