उरई। प्रखर बुद्धि/बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 6 फरवरी को एफएलजेएल शिक्षा निकेतन रामपुरा में पूरी धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी उक्त प्रतियोगिताओं के अध्यक्ष अरविंद गौतम चच्चू और डाॅ. अंकुर शुक्ला ने संयुक्त रूप से दी।
साहित्यकार और गांधी महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष स्व. डाॅ. दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में प्रतिवर्ष होने वाली उक्त प्रतियोगिताओं में इस बार 29 प्रतियोगी सफल हुए हैं। उन्हें समारोह आयोजित कर पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे तांकि आने वाली पीढ़ियों में रचनात्मक प्रेरणा के जागरण का क्रम बना रहे।






Leave a comment