उरई। डीवी काॅलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते हुए एनएसएस के छात्रों ने गोष्ठी व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये। शुरूआत मे महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद स्वयं सेवको को संबोधित करते हुए महापुरुषों की जीवनी और कृतित्व को पढ़ने और उन्हें जीवन में उतारने की अपील की।
चतुर्थ इकाई के छात्रों ने इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डाॅ राजेश पालीवाल के नेतृत्व में अजनारी ग्राम पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में परिसर की सफाई की। इसके बाद गांव के युवाओं को मद्यपान सहित सभी नशा छोड़ने, पौध रोपण करने और जल संरक्षण का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डाॅ. शगुफ्ता मिर्जा अपने स्वयं सेवकों की टीम को लेकर नया पटेल नगर की मलिन बस्ती में पहुंची जहां उन्होंने नारी शिक्षा, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, घरेलू हिंसा आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम् से इन संदेशों की प्रभावी छाप लोगों पर छोड़ी। इसी तरह कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई डाॅ. मलखान सिंह के साथ उनकी यूनिट की छात्राओं ने सुशील नगर में पौध रोपण नारी शिक्षा जल संरक्षण बाल मजदूरी उन्मूलन और भ्रष्टाचार उन्मूलन के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी तृतीय इकाई डाॅ. गिरीश श्रीवास्तव के साथ छात्राओं ने मलिन बस्ती बघौरा में जाकर लोगों को पर्यावरण समायोजन व संरक्षण बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी शिक्षा, युवा शक्ति आदि विषयों पर आधारित लोगों को जागरूक किया।






Leave a comment