उरई। पार्टी सुप्रीमों मायावती के बर्थडे पर टाउनहाल मैदान में आयोजित सभा में 60 पौंड का केक काटते हुए भीड़ की जोरदार हुंकार के साथ बसपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव 2017 के अभियान का बिगुल फूंक दिया। खराब मौसम के बावजूद गांव-गांव से जुटी उत्साह जनक भीड़ बसपा के हाई टैंपों का नजारा उजागर कर रही थी जिससे कार्यक्रम के आयोजक बेहद खुश और उत्साहित दिखे।
कार्यक्रम में जोन कोर्डिनेटर तिलकचंद्र अहिरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्हें जिला इकाई की ओर से 21 किलो की माला पहनाकर नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि ने की और संचालन उदयवीर दोहरे द्वारा किया गया। विधायक संतराम कुशवाहा, मंडल कोर्डिनेटर मानसिंह पाल, कमल दोहरे, संजय गौतम और सचिन पलरा, विधान परिषद सदस्य डाॅ. संतराम निरंजन ने भी प्रमुखता से भीड़ को संबोधित किया।
तिलकचंद्र अहिरवार ने कहा कि वर्तमान सरकार में जगह-जगह सपा का गुंडा राज कायम है, कानून व्यवस्था चैपट हो चुकी है। शांति प्रिय जनता संगीन वारदातों का शिकार हो रही है। जिसकी वजह से हर जुबान पर बहनजी की सरकार को दोबारा लाने का संकल्प गूंजने लगा है। उन्होंने भाजपा के भी अंबेडकर प्रेम की जमकर धज्जियां उड़ाई। कहा कि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने दलितों के लिए जिस तरह की निकृष्ट भावनाएं व्यक्त की उसके बाद अगर जरा भी बाबा साहब के लिए सम्मान होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बर्खास्त करके जेल भेज देते। उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव में झूठे वादे किये थे जो पूरे नही हो पा रहे हैं जिससे उनकी कलई खुल गई है।
कालपी क्षेत्र के लोगों के लिए मंच की स्थिति असमंजस पूर्ण रही। एक ओर इस क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशिता के नये दावेदार इंद्रपाल चुर्खी को मंच पर आमंत्रित किया गया तो दूसरी ओर पूर्व विधायक छोटे सिंह की भी पूछ की गई। पूर्व मंत्री चैनसुख भारती, अकबर अली, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह राजावत, रामकुमार गुप्ता, शीलू गौतम, बृजेश प्रजापति, अलताफ हुसैन, शाकिर हसन वारशी, मूलचरन निषाद, मूलशरण कुशवाहा, दीपू द्विवेदी हरकौती, शशिबाला चैधरी, राधाचरण बौद्ध, गिरीश अवस्थी, आत्माराम फौजी आदि ने भी मंच से संबोधित किया। बुंदेलखंड के मो. रफी के नाम से मशहूर मिर्जा साबिर बेग के गीतों ने कार्यक्रम में चारचांद लगा दिये। उपस्थित भीड़ ने उनके हर तराने पर जोरदार हर्षध्वनि कर भावातिरेक का प्रदर्शन किया।






Leave a comment