cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। ओवरलोडिंग के खिलाफ सहायक संभागीय परिवहन विभाग का अभियान शुक्रवार रात नगर क्षेत्र चला। शुक्रवार देर रात अचानक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने ओवरलोडिंग रोकने के लिए औचक अभियान चलाया। जिसमें 5 मौरंग लदे ट्रक सीज कर कोतवाली के सुपुर्द किये।
शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे के आसपास एआरटीओ धनवीर यादव ने जोल्हूपुर मोड़ से कालपी यमुना पुल तक ओवरलोडिंग रोकने के लिए अभियान चलाया जिसमें उन्होंने 5 ट्रकों को ओवरलोडिंग में दबोच लिया। औचक चले इस अभियान से हाइवे पर सन्नाटा छा गया। एआरटीओ श्री यादव 5 बजे तक कड़कड़ाती सर्दी में सड़क पर ओवरलोड वाहनों को पड़ने के लिए चक्कर लगाते रहे।
एक ट्रैक्टर पकड़ा
देर रात गश्त के दौरान सीओ ने अवैध रूप से मौरंग लादकर जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जिसे कोतवाली ले जाकर सीज कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक के पास कोई कागजात नहीं थे।

Leave a comment