cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। नाली में गंदगी फेकने को लेकर हुए विवाद की नाराजगी में दबंगों ने गांव के ही व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला और इसके बाद शव नीम के पेड़ पर ले जाकर टांग दिया।
बसरेही निवासी हरीराम (42वर्ष) का शव दो दिन पहले गांव के बाहर नीम के पेड़ पर संदिग्ध हालत में लटका मिला था। उसके जूते और कपड़े पास में ही पड़े थे। रविवार को हरीराम के भाई जगदीश ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर उसकी हत्या करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। जगदीश के मुताबिक 15 जनवरी को हरीराम का महेंद्र और सुगेंद्र से विवाद हो गया था। हरीराम ने दोनों को नाली में गंदगी फेकने से रोका तो वे उससे झगड़ गये। इसी खुन्नस में अगले दिन दोनो फुसलाकर हरीराम को ले गये। पहले उसे शराब पिलाई और खाना खिलाया। इसके बाद उसे बेरहमी से रात भर मारा जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका दिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश कर दिये हैं।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts