उरई। देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए स्वस्थ राजनीतिक विकल्प बनाया जाना चाहिए। स्वराज अभियान इसी दिशा में कार्य कर रहा है। यह बात बौद्ध बिहार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिले में आई स्वराज अभियान की प्रदेश संयोजक अर्चना श्रीवास्तव ने कही।
उन्होंने बताया कि अभी उनका सदस्यता अभियान चल रहा है। जिसमें तीन जिलों लखनऊ, झांसी व जालौन को केंद्र बिंदु बनाया गया है। डेढ़ महीने तक यह अभियान जारी रहेगा। इसके बाद जिलों में और बाद में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, सच्चे समाज सेवियों व बुद्धजीवियों को संगठन से प्रमुखता के आधार पर जोड़ा जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, नरेंद्र प्रताप, पंकज सहाय, टीकाराम, पे्रम नारायण, जन्मेजय, कल्लन आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment