उरई। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिये वरिष्ठ कमेटी के निर्देशन में आज विभिन्न पदों पर पर्चे भरे गये।
अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पद पर तीन पर्चे दाखिल किये गये। वरिष्ठ कमेटी में जगत नारायण गुप्ता, वीरेन्द्र पाल सिंह शामिल हैं। अध्यक्ष पद पर अनूप कुमार द्विवेदी, देवेन्द्र सिंह तोमर, महेन्द्र चन्द्र दुबे और विजयपाल सिंह यादव ने पर्चे भरे हैं। उधर महासचिव पद पर नामांकन करने वालों में ब्रज बिहारी गुप्ता, महेन्द्र विक्रम सिंह व नवीन श्रीवास्तव शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अकेले गजेन्द्र कुमार वर्मा और उपाध्यक्ष पद पर भी अरविन्द श्रीवास्तव का इकलौता पर्चा दाखिल हुआ है। कोषाध्यक्ष पद पर अनुज शर्मा, अनुज कुमार सेंगर, विनोद गुप्ता, जगदीश चन्द्र, हेमन्त द्विवेदी, राघवेन्द्र सिंह व शिवकुमार गोस्वामी के पर्चे भरे गये। सदस्य व कनिष्ठ सदस्य के पद पर भी कई पर्चे भरे गये। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी गोपाल श्रीवास्तव, मनशील गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, ब्रह्म्ïादत्त पाठक, संदीप सेंगर उपस्थित रहे।








Leave a comment