गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिये रूपरेखा तय

उरई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी रामगणेश की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाने के लिये बैठक हुई। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों को मंजूरी दी गयी ताकि यह पर्व अपनी गरिमा के अनुकूल मनाया जा सके।
बैठक में तय की गयी रूपरेखा के अनुसार 26 जनवरी को सुबह सात बजे से पारंपरिक प्रभात फेरी शुरू होगी। 7.30 बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जायेगा। 8.30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। 9.30 बजे से पुलिस लाइन में परेड और गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा। पूर्वाह्नï 10.30 बजे ठड़ेश्वरी मन्दिर में गांधी चबूतरे पर माल्यार्पण किया जायेगा। 11 बजे पुरुषों और महिलाओं की साइकिल दौड़ होगी।
एक बजे अपराह्नï मलिन बस्ती कंजड़ मोहल्ले में सफाई व मिष्ठान वितरण किया जायेगा। 1.30 बजे राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं की वाद विवाद प्रतियोगिता होगी। 2 बजे अपराह्नï जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण होगा। 2.30 बजे रूट मार्च निकाला जायेगा। 5 बजे सायं राजकीय बालिका इंटर कालेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
आयोजन की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को सायं 6 बजे कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक एन.कोलांची उपजिलाधिकारी सदर डा.एबी सिंह, कोंच उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, जालौन उपजिलाधिकारी प्रेमचन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Recent posts