सिरसाकलार-उरई। ग्राम अटराकलां में अज्ञात चोर दो नलकूपों से स्टार्टर चुरा ले गये। सुबह नलकूप मालिक बलवीर सिंह गुर्जर और लक्ष्मण पाल जब पहुंचे तब उन्हें स्टोरी की जानकारी हुई। दोनों किसान गरीब हैं। इस कारण उक्त चोरी ने उनके सामने सदमे की स्थिति पैदा कर दी है।
न्यामतपुर में दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप
सिरसाकलार-उरई। न्यामतपुर पावर हाउस से दो दिनों से बिजली की सप्लाई ठप है। पुरानी ओसीबी होने के कारण उक्त पावर हाउस फुल सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं। इसके कारण पावर हाऊस शोपीस में तब्दील होकर रह गया है।
बुन्देलखण्ड के किसानों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के मुख्यमंत्री के ऐलान का बिजली विभाग की करतूत के कारण बुरी तरह उपहास हो रहा है।







Leave a comment