0 साहित्यिक संस्था वागीश्वरी साहित्य परिषद् का हुआ निर्वाचन
cropped-cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n3.jpgकोंच-उरई। नगर की जानी मानी साहित्यिक संस्था वागीश्वरी साहित्य परिषद् का चुनाव यहां निर्विरोध संपन्न हो गया जिसमें मोहनदास नगाइच मोहन को अध्यक्ष तथा दिनेश स्वर्णकार मानव को सचिव चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन भी बिना किसी हील हुज्जत के निर्विरोध संपन्न हो गया।
बीती शाम वागीश्वरी संस्था की आवश्यक बैठक ओंकारनाथ पाठक के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संस्था के चुनाव पर चर्चा के बाद सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित कर लिये गये। संरक्षक देवेन्द्र द्विवेदी, अध्यक्ष मोहनदास नगाइच मोहन, उपाध्यक्ष ओंकारनाथ पाठक एडवोकेट ओम, सचिव दिनेश स्वर्णकार मानव, सह सचिव आनंद शर्मा अखिल, कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी सरल, मीडिया प्रभारी नंदराम स्वर्णकार भावुक, निरीक्षक प्रेम चैधरी नदीम तथा कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर नगाइच मंजू, रामूलाल स्वर्णकार, कृष्णस्वरूप मुन्ना लोहेवाले चुने गये।

Leave a comment