cropped-cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n3.jpgउरई। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया में आज नाम वापसी का दिन था। जिसमें इकलौते उम्मीदवार रह जाने से दो पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव की सरगर्मी तेज है। इस क्रम में नाम वापसी के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष पद पर अरविंद श्रीवास के ही पर्चें बचे और उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अन्य पदों पर सबसे ज्यादा पर्चे कोषाध्यक्ष के उम्मीदवारों ने वापस लिए। जिनमें अनुज शर्मा, राघवेंद्र सिंह, अनुज कुमार सेंगर और शिवकुमार गोस्वामी शामिल हैं।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमाकांत द्विवेदी, कलैक्ट्रेट उपाध्यक्ष पर विजय राज सिंह परिहार, वरिष्ठ सदस्य पद पर गोविंद नारायण तिवारी और कनिष्ठ सदस्य पद पर अनंत कुमार श्रीवास्तव ने पर्चा वापस ले लिया। जबकि कनिष्ठ सदस्य पद पर प्रबल प्रताप सिंह का पर्चा अर्हताएं पूरी न करने की वजह से खारिज कर दिया गया।

Leave a comment