25orai02उरई। पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने गुलाबी गिरोह कमांडर के साथ जाकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को आप बीती सुनाई और पति द्वारा ससुराल से भगा दिये जाने पर दोबारा ससुराल में भिजवाये जाने की गुहार लगाई।
उरई कोतवाली के कांशीराम कालौनी निवासी श्रीप्रकाश की पुत्री रूबी देवी ने गुलाबी गिरोह कमांडर अंजू शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन को प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगाई कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व डकोर थाना के ग्राम ऐर निवासी मोहित कुमार पुत्र जगदीश अहिरवार के साथ की थी। लेकिन पति तभी से शराब व जुए का आदी है। उसके दो लड़कियां भी हैं। लेकिन पति शादी के बाद से ही बराबर उसके साथ मारपीट करता है और अभी कुछ माह पूर्व पति ने अपने घर से भी निकाल दिया जिससे वह अपने पिता के यहां रहने को विवश हो रही है। रूबी ने पुलिस अधीक्षक से अपनी ससुराल पक्ष के लोगों पर दबाव बनाकर ससुराल में भिजवाये जाने की गुहार लगाई है।

Leave a comment