कोंच-उरई। नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन अपनी कार्यप्रणाली के कारण पार्टी हलकों में आलोचना का विषय बनती जा रही हैं। ग्राम भेंपता में हुए उनके सम्मान समारोह में गैर पार्टियों के नेता हावी रहे। जिससे पार्टी के आम कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है।

बताया जाता है कि भेंपता में एमएलसी के सम्मान समरोह का आयोजन ग्राम प्रधान शिवराज सिंह ने किया। जो बहुजन समाजपार्टी से जुड़ हुए माने जाते हैं। जबकि गांव के समर्पित सपा नेता रानू का कार्यक्रम में कोई अतापता नही था। कार्यक्रम में मंच पर देवेंद्र निरंजन बिरगुवां की मौजूदगी भी नोटिस करने लायक रही। जिनकी पत्नी हाल में हुए जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बहुजन समाजपार्टी समर्थित उम्मीदवार थीं।
एमएलसी रमा निरंजन और उनके पति आरपी निरंजन की मौजूदगी में सम्मान समारोह में बार बालाओं का डांस कराया गया। उनके अश्लील हावभाव राजनीतिक कार्यक्रम की गरिमा और मर्यादा को छिन्न-भिन्न कर रहे थे। समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस कार्यक्रम की शिकायत पार्टी हाईकमान तक पहुंचाई जायेगी तांकि समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा में दाग लगाने से एमएलसी बाज आ सके।

Leave a comment