0 पवित्र गाय जैसा दर्जा होने के कारण धर्मभीरू पुलिस ने दिया ट्रक चालक को भाग निकलने का मौका
उरई। राठ रोड पर बाइक लेकर खड़े ग्रामीण को बेतहाशा रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। नाजुक हालत में घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
करमेर निवासी पदम सिंह अपनी बाइक पर सवार राठ बस स्टैण्ड के पास खड़े थे। तभी सामने से यादव डकोर लिखा ट्रक उन्मत्त रफ्तार में गुजरा जिसकी टक्कर से पदम सिंह घायल होकर गिर पड़े। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के डाॅक्टर ने उन्हें रेफर करने की संस्तुति कर दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कवर कर लिया। बाद में जब ट्रक कोतवाली की ओर लाया जा रहा था तभी रास्ते में चालक चकमा देकर कहीं और निकल गया। वैसे यह पुलिस का बयान है। हो सकता है कि यादव डकोर लिखा होने की वजह से पवित्र दर्जा प्राप्त होने के कारण पुलिस ने अधर्म से बचने के लिए खुद ही ट्रक चालक को निकल भागने का मौका दे दिया हो।





Leave a comment