माधौगढ़-उरई। क्षेत्र के तीन गांवों में पिछले दिनों हुए अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए जिला पंचायत सदस्य और बसपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र राजावत हरौली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कपड़े आदि का वितरण किया।
तहसील क्षेत्र के जमरेही, बेनीपुरा और हरौली में अग्निकांड की वजह से कई किसान बुरी तरह प्रभावित हो गये थे। बसपा नेता रविंद्र सिंह ने जमरेही में प्रताप दोहरे, बेनीपुरा में गिरधारी दोहरे, अशर्फी लाल और भारत दोहरे तथा ग्राम हरौली में वीरेंद्र दोहरे और अवदल दोहरे का राशन सामग्री एक-एक जोड़ कपड़े बर्तन और एक-एक हजार रुपये की नगद सहायता वितरित की है।





Leave a comment