जालौन-उरई। रेल लाइन लाओ के नारे तहत चल रहा क्रमिक अनशन 44वें दिन में प्रवेश कर चुका है। फिर भी आंदोलनकारी शिथिल नही हो पाये हैं। संकल्प के धनी आंदोलनकारी मांग पूरी न होने तक पीछे हटने को तैयार नही हैं।
आज 44वें दिन जब पंजाब सिंह गुर्जर बिरहरा, पूरन सिंह जाटव, कुलदीप सिंह, विवेक कुमार और राहुल समाधिया को तहसील बार संघ के अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव भदेख ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। उस समय जोशीली नारेबाजी करके आयोजकों ने यह दिखाने की कोशिश की कि वे अपनी मांग के लिए आंदोलन को अनंतकाल तक चलाने में सक्षम हैं। इसके पहले एक दिन पूर्व की अनशनकारी टीम को प्रमोद चतुर्वेदी ने जूस पिलाकर विराम दिलाया।





Leave a comment