उरई। परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन हेतु प्रातः 8 बजे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शासन के आदेशानुसार बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश के लिए विकास खंड कदौरा के प्राथमिक विद्यालय कदौरा से ब्लाॅक स्तरीय रैली निकाली। जिसमें कदौरा ब्लाॅक के ब्लाॅक प्रमुख विजय कुमार सिंह निस्बा एवं खंड शिक्षाधिकारी कदौरा सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रमुख मार्गों से होते हुए बच्चे हाथों तख्तियां लिए जिसमें एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया आदि प्रमुख नारे लगाते हुए बच्चे चल रहे थे। भ्रमण करते हुए रैली टाउन एरिया बैंक के मौदान में एक सभा के रूप में परिवर्तित होकर प्रमुख जी ने अपने संबोधन में अभिभावकों एवं बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया एवं खण्ड शिक्षाधिकारी कदौरा ने अपने संबोधन में अध्यापकों को शत प्रतिशत नामांकन करने एवं शासन द्वारा प्राप्त सुविधाओं को बच्चों तक पहुंचाने के लिए कहा एवं रैली में उपस्थित समस्त अध्यापकों द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाली गई जो नगर के सम्पूर्ण मार्गों से होती हुई लोगों को जागरूक किया तथा लोगों ने भी सराहना करते हुए स्कूल चलो अभियान में साथ दिया। रैली में महेंद्र कुमार वर्मा सह-समन्वयक, रामप्रकाश गुप्ता, सुभाष चंद्र वर्मा, सुरेश चंद्र उपाध्याय एवं न्याय पंचायत प्रभारी इफ्तिखार खान आफरीदी, मुबीन हैदर, मनोज वर्मा, रामकिशोर वर्मा, महेंद्र सिंह सेंगर, इसरायल खान, सर्वेश कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। विकास खंड के जिन अध्यापकों ने प्रमुख रूप से सहयोग प्रदान किया उनमें प्रदीप सिंह चैहान, रमाकांत त्रिपाठी, उमाशंकर, राजेंद्र दोहरे, विश्वनाथ, धीरज राज, मनोज माहेश्वरी, छुन्ना प्रसाद, राकेश दोहरे आदि शामिल रहे।





Leave a comment