उरई। अवैध संबंधों के कारण बघौरा मोहल्ले में एक अधेड़ की उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पुराने चीर घर के सामने किरन देवी का मकान है। मोहल्ले के ही लालता याज्ञिक रात में अक्सर उनके पास चले जाते थे। मंगलवार की रात भी वे किरन देवी के घर में थे। इसी बीच उनका पुत्र जितेंद्र कोई काम पड़ जाने से उन्हें बुलाने के लिए रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे किरन देवी के घर पहुंचा। वहां किरन देवी का पुत्र धीरेंद्र उर्फ शिवा व उसके साथी आंगन में एक बोरे को घसीट रहे थे। जितेंद्र को देखकर वे दूसरे दरवाजे से भाग निकले। इसके बाद जितेंद्र ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें उसके पिता मृत हालत में पड़े थे।
जितेंद्र ने धीरेंद्र उर्फ शिवा, उसकी अविवाहित बहन संगीता, किरन देवी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज करा दिया है। आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है।





Leave a comment