उरई। पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर विराम के लिए दो लोगों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया है।
आटा थानाध्यक्ष मनोज यादव को सुरागरशी के दौरान सूचना मिली कि अटरिया में चोरी का ट्रांसफार्मर रखा है। उन्होंने घेराबंदी की जिसमें रमेश निरंजन और सोहन लाल को दबोचा गया। उनके कब्जे से ट्रांसफार्मर, पंप सेट इंजन व ट्राली मिली। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।





Leave a comment