उरई। जिले भर के सभी ब्लाॅकों में बुधवार को एक साथ खेत तालाब योजना का शुभारंभ किया गया। डकोर ब्लाॅक के ग्राम टिमरों में हुए मुख्य कार्यक्रमों में प्रदेश के कृषि सलाहकार डाॅ रमेश यादव और कृषि निदेशक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने हर चरण त्रिपाठी के खेत का पूजन कर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार और बुंदेलखंड अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन मौजूद थे।





Leave a comment