कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि महाविद्यालय में दिनांक 23 अप्रैल को सायंकालीन पाली (3 से 6) में हो वाली बीए तृतीय वर्ष की संस्कृत साहित्य के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रांक बु0वि0/परीक्षा/2016/635 दिनांकित 16 अप्रैल 2016 के आदेश के अनुपालन में अब दिनांक 29 अप्रैल को सायंकाल की पाली में 3 से 6 बजे तक संपन्न होंगी। इस परीक्षा का कार्यक्रम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित यूपीएसईई 2016 की परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुये आगे बढाया गया है।







Leave a comment