उरई। हाईवे पर अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी।
कालपी के नजदीक किसी भार वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी। भार वाहन के पहिये के नीचे आ जाने से दोनों के चेहरे पूरी तरह से कुचल गये थे। जेब में मिले मोबाइल से सम्पर्क करने के बाद उनकी पहचान हो पायी है। मृतकों के नाम आनंद (26 वर्ष) और आत्माराम (46 वर्ष) निवासी बरौदा थाना पूंछ जिला झांसी बताये गये हैं। पुलिस ने मृतकों के कपड़े सुरक्षित कर लिये हैं ताकि उन्हें दिखाकर उनके परिजनों से उनकी पहचान पुख्ता की जा सके। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों के चेहरे इतने विकृत हो चुके हैं कि उन्हें घर वालों के लिये पहचानना मुश्किल होगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक गैस टैंकर को छौंक चौकी के पास रोक लिया है।
दूसरी ओर एट थाना क्षेत्र में अल्टो के टक्कर मारने से बाइक से मोंठ जा रहे उरई के मुहल्ला रामकुंड निवासी इखलाक (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी। उनके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद अल्टो कार चालक भाग निकलने में सफल रहा।








Leave a comment