उरई। राजकीय मेडिकल के सामने मैजिक की टक्कर से बाइक बुरी तरह चकनाचूर हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
राजकीय मेडिकल के सामने एसआर पब्लिक स्कूल की मैजिक बच्चों को छोड़ने के बाद चालक नरेंद्र प्रताप सिंह भदवां वापस लेकर आ रहा था। इसी बीच अमगुवां निवासी प्रमोद (35वर्ष) वहां से कानपुर जाने के लिए गुजरे। इस दौरान मैजिक और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गये। उधर प्रमोद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। बाद में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उसकों मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।







Leave a comment