0 ग्राम उदय भारत के तहत चार गांवों में लगाई पंचायतें
21orai13कोंच-उरई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्राम भारत उदय मिशन के तहत आज भाजपाइयों ने चार गांवों में पंचायतें लगा कर ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और आम आदमी के कल्याण के लिये चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गोल के अगुवाकार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्व है कि 2019 तक सभी गरीबों के पास उनका खुद का घर हो। केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार गरीबों मजलूमों और आम आदमी की पीड़ा को समझ कर योजनाओं को धरातल पर उतार रही है जिसका लाभ सभी लोगों को मिल रहा है।
भाजपा ने गुरुवार को ग्राम पचीपुरी, हिंगुटा, रतनपुरा और सामी में चैपालें लगा कर ग्राम भारत उदय को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने इन गांवों के ग्रामीणों को बताया कि मोदी सरकार ने किसानों और गरीबों के लिये तमाम लाभकारी योजनायें संचालित की हैं। प्रधानमंत्री सकल बीमा योजना, किसानों की सिंचाई की व्यवस्था, बीपीएल कार्ड धारकों के लिये मुफ्त में राशन, मुफ्त बिजली कनैक्शन, देश में तीन हजार मेडिकल खोलने की योजना जैसी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। भाजपा की इन नीतियों का व्यापक लाभ प्रदेश में भी लोगों को मिले इसके लिये जरूरी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से यूपी की सत्ता सौंपें। इस दौरान सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र दुवे, विश्वनाथ सिंह गुर्जर, अवधविहारी हिंगुटा, रामजी गुर्जर, छोटेराजा, योगेन्द्रसिंह गुर्जर, मंगल कुशवाहा, सुनील परिहार, मुरलीधर बरार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment