27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1उरई। एट थाना क्षेत्र के सौमई ग्राम में 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मारुति नंदन का विशाल और भव्य यज्ञ आयोजित होने जा रहा है।
बताया गया है कि इसमें अयोध्या छोटी छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास जी, गोरखनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ जी और योग गुरू बाबा रामदेव जैसी धार्मिक क्षेत्र की विराट हस्तियां सम्मिलित होगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की सुविधा के लिए तमाम कदम उठाये गये हैं।

Leave a comment