जिलाधिकारी ने सम्मानित कर किया हौसलाफजाई
22orai02उरई। तलवारबाजी (फैंसिंग) प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले जनपद जालौन के खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने हौसलाफजाई के लिए कैश प्राइज दिया है।
सब जूनियर नेशनल फैंसिंग चैपियनशिप 2012-13 में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए जनपद की दो बालिकाओं कुमारी इकरा व कुमारी अरीबा ने कांस्य पदक जीतकर देश में प्रदेश का नाम रोशन किया था। उत्तर प्रदेश शासन की खेल पुरस्कार नीति के मुताबिक प्रत्येक मान्यता प्राप्त ओलंपिक खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी को राज्य सरकार की ओर से कैश प्राइज दिया जाता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संदीप कौर ने आज अपने कार्यालय में इकरा और अरीबा को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पांच-पांच हजार रुपये का नगद पारितोषक दिया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया, जिला तलवारबाजी संघ के सचिव असद खान, एमपी शाक्यवार, अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना बाबा, सीताशरण एडवोकेट व अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे। अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने पुरस्कृत बालिकाओं को बधाई दी और अभिभावकों कों संदेश दिया कि वे खेल सीखने या प्रारंभ करने से पूर्व भली भांति देख परख ले कि जिस खेल को अपना बहुमूल्य समय देने जा रहे हैं उस खेल को ओलंपिक में मान्यता है या नही। ओलंपिक में मान्यता प्राप्त खेल के पदक विजेता को ही सरकार का कैश प्राइज मिल सकता है।

Leave a comment