उरई। बघौरा में अवैध संबंधों के कारण 19 अप्रैल को की गई ललित याज्ञिक की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी धीरेंद्र उर्फ शिवा यादव ने आखिर खुद अपने को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद ने इसे कोतवाली पुलिस का गुडवर्क बताया।
अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस शिवा की गिरफ्तारी के लिए सुरागरशी में जुटी थी। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना को गुरुवार की रात सूचना मिली कि वह हाइवे रिलायंस पैट्रोल पंप के पास कहीं फरार होने की जुगाड़ में खड़ा है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने पूरी टीम का बंदोबस्त साथ चलने के लिए कहा जिसमें उप निरीक्षक धनीराम भास्कर, कांस्टेबिल शैलेंद्र सिंह और आशीष दुबे थे। हालांकि आरोपी एकदम अकेला था लेकिन हत्या का मुलजिम होने की वजह से उसके खूंखार इरादों के कारण प्रभारी निरीक्षक ने बिना दलबल के उसे दबोचने के लिए जाना गंवारा नही किया। गिरफ्तारी के बाद शिवा ने अपने घर में भूसे में छिपाकर रखे हुए उस तमंचे को बरामद कराया जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया था। जाहिर है कि शिवा अकेला होने के साथ-साथ निहत्था भी था।
पत्रकारों के सामने शिवा ने कहा कि उसने घटना के समय अपनी मां और मृतक को नग्न हालत में देखा तो उसका खून खौल उठा और उसने आवेश में पहले से जुटाकर रखे गये उक्त तमंचे के जरिये गोली मारकर ललित को ठिकाने लगा दिया।







Leave a comment