उरई। आजादी के पहले से पांच दशक तक अपने समय के प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार दैनिक पायनियर के जिला संवाददाता रहे स्व. रामेश्वर दयाल श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती शिवकुमारी श्रीवास्तव का आज हृदय गति रुकने से देहावसान हो गया। उनका अंतिम संस्कार 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे उनके पैतृक समाधिस्थल रामेश्वर वाटिका में किया जायेगा। गौरतलब है कि श्रीमती शिवकुमारी श्रीवास्तव के ज्येष्ठ पुत्र और अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव भी लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके दूसरे पुत्र संजय श्रीवास्तव जिले के वरिष्ठ पत्रकार हैं। जिले के कई पत्रकारों ने आज उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित की और राजीव श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव व उनके अनुज विनय श्रीवास्तव के प्रति संवेदना प्रकट की।






Leave a comment