27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1उरई। जिला मुख्यालय के नजदीक चैरसी गांव में एक हजार रुपये के मामूली लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि यह बात सवालों के घेरे में है कि आरोपी जो बता रहा है हत्या करने का वास्तविक कारण वही है या कुछ और। कुछ लोग कानाफूसी में इसके पीछे चारित्रिक वजह को जोड़ रहे हैं हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नही की है।
ग्राम चैरसी में बल्लू (35वर्ष) ने कल्लू को एक हजार रुपये उधार दिये थे। बल्लू इसका तगादा करने गुरुवार की शाम कल्लू के घर गया। वहां बातचीत में दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद कल्लू को इतना अधिक आवेश आ गया कि उसने बल्लू को गोली मार दी। इलाज के लिए अस्पताल लाते समय बल्लू की मौत हो गई।
पुलिस ने खबर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया और मौके पर जाकर दबिश दी जिसमें कल्लू को पकड़ लिया गया। पुलिस उससे पूंछतांछ में जुटी है। दूसरी ओर चैरसी के कई लोगों ने कानाफूसी में बताया कि यह हत्या मृतक द्वारा आरोपी के घर की किसी महिला पर बुरी नजर डालने की वजह से की गई है। लेकिन आरोपी यह बात सामने नही आने देना चाहता इसलिए वह केवल लेनदेन की बात कह रहा है।

Leave a comment