27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1उरई। बसपा की मंडलीय बैठक गत दिनों झांसी में दीनदयाल सभागार में आयोजित हुई जिसमें तीनों जनपदों के जिला कमेटियों और विधानसभा कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक को मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी नौशाद अली व अशोक सिद्धार्थ नरैनी के विधायक गयाचंद्र दिनकर और बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम ने संबोधित किया।
इस बैठक में उक्त चारों बुंदेलखंड प्रभारियों की संस्तुति पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अकबर अली को जिला कमेटी का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। इसके अलावा बृजेश प्रजापति को कोषाध्यक्ष व ज्ञान सिंह खांगर को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
संतराम कुशवाहा के आवास पर शनिवार को बुंदेलखंड प्रभारी बृजेश जाटव ने जिला कमेटी में हुई इन नई नियुक्तियों का ऐलान किया। जिसका कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। बैठक का संचालन उदयवीर दोहरे जिला महासचिव और सचिन पलरा ने किया जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इं. शैलेंद्र शिरोमणि ने की। मंडल कोषाध्यक्ष संजय गौतम, अलताफ खान, जगजीवन राम, मनीष आनंद, कपूर सिंह निरंजन, सभासद नरेश सोनी, श्यामसुंदर कुशवाहा, साजन सिंह दीपू, शिवनारायण जाटव, जावेद अख्तर, सल्लू बजरिया, रामशरण जाटव, रामसनेही जाटव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment