उरई। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी ब्रहमाशंकर त्रिपाठी 29 अप्रैल को विकास भवन में जिला योजना की बैठक करेंगे। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए अपनी-अपनी योजना का खाका प्रस्तावित किया जायेगा।
प्रभारी अधिकारी वीवीआईपी के अनुसार मंत्री जी 28 अपै्रल की शाम 6.30 बजे यहां आ जायेगे और लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 29 अपै्रल को जिला योजना की बैठक के पहले उनका निरीक्षण गृह में ही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।







Leave a comment