27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1उरई। महिला ने पति के साथ रोज-रोज होने वाली किच-किच से तंग आकर लैंटर में लगे पंखे के हुक पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई।
चुर्खी थाने के गांव मुसमरिया में संजय की पत्नी मंदाकिनी (35वर्ष) ने आज पति के व्यवहार से क्षुब्ध होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में घरवालों ने जब उसके शव को उसके कमरे में झूलते देखा तो उनके होश उड़ गये। शव को हुक से नीचे उतारकर संजय के पिता बाबूराम ने अपने समधी को फोन कर घटना की जानकारी दी। कानपुर देहात के राजपुर में मंदाकिनी का मायका है। वहां से उसके परिजन कुछ देर बाद मुसमरिया आ गये। उनकी और पुलिस की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a comment