उरई। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक 25 अपै्रल को माधौगढ़ विधायक संतराम कुशवाहा के आवास पर आयोजित की गई है जिसमें बुंदेलखंड के चारों प्रभारी नौशाद अली, अशोक सिद्धार्थ, लालाराम व बृजेश जाटव उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता बसपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि करेंगे। बैठक में जिला, विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कमेटियों के पदाधिकारी, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य, पार्टी के पूर्व पदाधिकारी और सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता आमंत्रित किये गये हैं।







Leave a comment