0 महिला हिंसा और महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार गोष्ठी सम्पन्न
0 ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने को चमरसेना गांव में हुआ गोष्ठी का आयोजन
24orai02कोंच-उरई। ग्राम चमरसेना में महिला सेवा संस्थान और गुलाबी गिरोह के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं को जागरूक करने के लिये गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी, एसआई रजनी मिश्रा, डॉ. ममता स्वर्णकार, गरिमा पाठक, अंजू शर्मा, अवधनारायण द्विवेदी आदि के आतिथ्य में संजोये गये कार्यक्रम में महिलाओं को स्वावलंबन के गुर सिखाते हुये उन्हें उनके अधिकारों और कानूनन उन्हें मिलने बाली सहूलियतों के बारे में जानकारी दी गई।
कोंच विकास खंड के ग्राम ग्राम चमरसेना में महिला हिंसा और महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार गोष्ठी सम्पन्न हुई जिसमें जानीमानी समाजसेविका और महिला अधिकारों के प्रति संवेदनशील शिक्षिका डॉ. ममता स्वर्णकार द्वारा महिला हिंसा पर विस्तार से व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की एकजुटता उन्हें सुरक्षित रखने का अहसास दिलाती है, कानून में महिलाओं को बहुत सारी सुविधायें प्रदान की गई हैं जिनका साथ लेकर हम खुद भी सुरक्षित रह सकती हैं और अपने आसपास की महिलाओं के लिये भी मददगार साबित हो सकती हैं। महिला सेल प्रभारी रजनी मिश्रा और महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे, उन्होंने 1090 वूमेन हेल्पलाइन को महिलाओं की सहेली बताते हुये कहा कि अगर उनके साथ कोई भी असहज स्थिति आती है तो महिलायें बेधड़क इस 1090 और 100 नंबर का इस्तेमाल कर कानूनी सुरक्षा हासिल कर सकती हैं। गरिमा पाठक और गुलाबी गिरोह की शीर्ष कमांडर अंजू शर्मा ने भी महिलाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जरूरी टिप्स दिये, कहा कि हमारे अंदर बहुत सारी शक्तियां हैं, दूसरे शब्दों में इन्हें सिक्स्थ सेंस भी कह सकते हैं जिनका कब और कैसे उपयोग करना है, यह हमारे खुद के विवेक पर निर्भर करता है। इस दौरान ग्राम प्रधान चमरसेना दीपशिखा पटेल, माया देवी, अंगूरी देवी, शीला, सलौनी, सरोज, सरिता, शकीला, आशा सहित सैकड़ों महिलाएं व लोग मौजूद रहे।

Leave a comment