27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1उरई। घर में शौचालय न होने के कारण एक और किशोरी को जिले में गैंगरेप का शिकार होना पड़ा। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मकरंदपुर में पीड़ित किशोरी 22 अप्रैल को रात 8 बजे शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। इसी दौरान सुनसान में तीन युवकों ने उसे घेर लिया। इन युवकों ने तमंचे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर उसके पिता द्वारा घटना के दिन ही सोनू, सुरेंद्र और लाखन के खिलाफ कोतवाली जालौन में तहरीर दी। लेकिन आज तक मुकदमा नही लिखा गया। निराश पिता ने आज जिला मुख्यालय पर आकर एसपी के सामने मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई।

Leave a comment