जालौन-उरई। रेल आंदोलन के 48 वें दिन रविवार को इमरान अंसारी के नेतृत्व में अतुल पचैरी, राजाभइया, निहाल भाई, सर्वेश कुशवाहा, दीपू सिंह, शंकर कुशवाहा, अजय, मंजेश गोलू, ओम राजावत, चंद्रवीर सिंह, राहुल भास्कर, मो. सुएब, विनय प्रताप सिंह, टिंकू, प्रेम साहू और दीपू महाराज ने अनशन शुरू किया। रेलवे मजदूर एम्प्लाइज यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ने उन्हें माल्यार्पण कराकर उनके अनशन का औपचारिक शुभारंभ कराया।
इस दौरान रमाकांत गुप्ता ने कहा कि जालौन क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है और प्रथम स्वाधीनता संग्राम में इस इलाके के लोगों ने देश की आन-बान-शान बनाये रखने के लिए बढ़चढ़ कर कुर्बानियां दी हैं। जालौन के इस योगदान को आदर न दिया जाना जन प्रतिनिधियों और सरकार की गंभीर भूल है। इसीलिए रेल लाइन के सवाल पर जालौन कस्बे के साथ हुई नाइंसाफी यहां के लोगों के लिए स्वाभिमान की लड़ाई का प्रश्न बन गया है। अगर मद छोड़कर सत्ताधीश इस आंदोलन के प्रभाव को समझने के लिए तैयार न हुए तो यह आंदोलन उनके लिए बहुत मंहगा साबित होगा।
इसके पूर्व पिछले 24 घंटे से अनशन पर बैठे जत्थे के सत्याग्रही राहुल गुप्ता बाबा, अमीर चैधरी, अंशू यादव, कल्लू यादव और पूरन सिंह के सत्याग्रह का समापन पत्रकार सुरेंद्र कुशवाहा ने जूस पिलाकर किया।
इस अवसर पर गौरीश द्विवेदी, मोंटू मिश्रा, प्रद्युम्न दीक्षित, देवी दयाल वर्मा, रंजीत यादव, हरीश चंद्र यादव, बारे कक्का, रमाकांत निरंजन, पुष्पेंद्र दूरवार, बउआ महाराज, इमरान अंसारी, थोपन यादव, सुरेश चंद्र सिंघल, लक्ष्मीकांत चंसौलिया, जाहिद उल्ला अंसारी, बसीउर्रहमान सिददकी, धर्मेंद्र मिश्रा मोहन चतुर्वेदी, निशांत पाठक आदि मौजूद रहे।





Leave a comment