उरई। हाइवे की साइड में बने नवीन मंडी स्थल के सामने रविवार को दोपहर में खेत में खड़ी फसल आग लगने से धूं-धूं करके जल उठी। जिला मुख्यालय के नजदीक का मामला होने के बावजूद दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचने में इतना ज्यादा समय लगा दिया कि खेत मालिक की बर्बादी को रोकने में उसकी मदद किसी काम की नही रही।
अग्निकांड के कारण सड़कों पर चलते वाहन देखने के लिए रुक गये। पास में ही चमारी का जंगल होने से आग ज्यादा देर तक धंधकते रहने पर दावानल सुलग उठने का खतरा था। आग से कोई जनहानि तो नही हुई लेकिन कुछ पशु-पक्षी लपटों की चपेट में आकर कालकवलित हो जाने की सूचना जरूर मिली है। अग्निकांड का कारण ज्ञात नही हो सका है। अनुमान किया जा रहा है कि धूम्रपान करने वाले किसी लापरवाह की करतूत इस आग के भड़कने का कारण बनी है।





Leave a comment