जालौन-उरई। लौना और छानी के बीच हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
प्राप्त विवरण के अनुसार छानी खास निवासी प्रणवीर पाल बाइक संख्या यूपी 92 जे 3702 से उरई की ओर आ रहे थे। उनके साथ पीछे गांव के ही निवासी रामकुमार तैहरया (60वर्ष) और पंकज (20वर्ष) पुत्र रामकुमार बैठे थे। इसी दौरान उक्त स्थान पर सामने से आ रहे डम्पर यूपी 93 एटी 6229 चालक की लापरवाही के कारण बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गये। इसी बीच डम्पर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद स्थिति नाजुक होने की वजह से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





Leave a comment