27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1सिरसाकलार-उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुसमरिया में एक नव युवती की संदिग्ध हालत में ससुराल में मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने दहेज के लालच में उसकी हत्या की है। मृतका आठ माह की गर्भवती थी।
उक्त ग्राम में भोला सिंह की पत्नी कुसुमकली की आज अचानक मौत हो गई। ससुराल वाले उसकी मौत की वजह बीमारी बता रहे हैं। जबकि सूचना पाकर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पुलिस वालों के सामने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने छानबीन के लिए मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छानबीन की दिशा तय हो सकेगी।

Leave a comment