सिरसाकलार-उरई। ग्राम खैरई में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग के कारण रमेश पुत्र जीत सिंह के घर का सारा सामान खाक हो गया।
यह आग खाना बनाते समय चूल्हे से उड़ी चिंगारी के एक छप्पर पर पड़ जाने से लगी। देखते ही देखते पूरे घर में आग की तेज लपटें उठने लगीं जिसमें एक लाख रुपये की नगदी और इतने के ही जेवर व अन्य सामान खाक हो गये। अग्निशमन केंद्र को मोबाइल से सूचना दे दी गई थी। लेकिन जब तक अग्निशमन की गाड़ी पहुंची तब तक रमेश सिंह का सब कुछ बर्बाद हो चुका था।






Leave a comment