25orai02उरई। बीती रात चुर्खी रोड पर औंता के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। बाइक पर दो लोग सवार थे। रास्ते से गुजरे राहगीरों ने जब सड़क पर पड़े तड़प रहे घायलों को देखा तो उन्होंने पुलिस को खबर की। घायलों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हो गई है। उनके नाम परम सिंह पाल (45वर्ष) और मनीष राठौर (18वर्ष) पुत्र जगराम सिंह बताये गये हैं। दोनों ही मृतक सिरसा कलार थाने के ग्राम हिम्मतपुर के निवासी हैं। वे औंता से एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये हैं। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Leave a comment